Chandrayaan 2: चंद्रयान 2 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान

Chandrayaan 2: चंद्रयान 2 चंद्रयान 1 के बाद भारत का दूसरा चंद्र मिशन है. जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा बनाया गया है.

विशेषताएं

  • चन्द्रयान 2 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद भारत यूएसएसआर, अमरीका और चीन की अंतरिक्ष एजेंसियों के बाद चंद्रमा पर soft landing करने वाला चौथा देश बन जाएगा.
  • चन्द्रयान 1 भारत का पहला चंद्र मिशन था, जिसे 22 अक्टूबर 2008 को प्रक्षेपित किया गया था. अब उसी क्रम में ये भारत का दूसरा चन्द्र मिशन है.
  • पहला भारतीय अभियान, जो स्वदेशी तकनीक से चंद्रमा की सतह पर उतरा जाएगा.
  • पहला अंतरिक्ष मिशन जो चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक लैंडिंग का संचालन करेगा.

Chandrayaan 2 Launch Date

चन्द्रयान 2 का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई 2019 रात 2:51 को होना था. पर किसी तकनीकी खराबी के कारण उसे 56 मिनट पहले रोकना पड़ा था. अब चन्द्रयान 2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को निर्धारित किया गया है.

Chandrayaan 2 Launch Time

चन्द्रयान 2 को रात 2:51 बजे 15 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाना था, पर अब नया समय 22 जुलाई दोपहर 2:43 बजे है.

Time Period

18 सितंबर, 2008: तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चंद्रयान 2 मिशन को मंजूरी दी.

15 जुलाई 2019: Scheduled Launch

22 जुलाई 2019: Rescheduled

6 सितम्बर 2019: Landing on Lunar

चन्द्रमा पर वैज्ञानिक प्रयोग: 1 चन्द्र दिवस (14 पृथ्वी के दिन)

चंद्रमा की कक्षा में प्रयोग: 1 वर्ष

संरचना

चन्द्रयान 2 धरती से प्रक्षेपण के समय लॉन्चर के भीतर निहित होगा, जिसका कार्य चन्द्रयान को धरती की कक्षा से बाहर पहुँचाना है. इसमें क्रमशः ऑर्बिटर, लैंडर व रोवर शामिल हैं.

लॉन्चर

GSLV Mk-III भारत का अब तक का सबसे शक्तिशाली लॉन्चर है, और इसे पूरी तरह से देश में ही निर्मित किया गया है.

ऑर्बिटर

यह चन्द्रमा की कक्षा में परिक्रमा लगाते हुए चन्द्र की सतह पर पहुँचने में सहायक है.

लैंडर

लैंडर को चंद्र सतह पर सफल लैंडिंग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

रोवर

चंद्रयान 2 का रोवर, 6-पहिए वाला एक रोबोट वाहन है. यह 500 मीटर (½ आधा किलोमीटर) तक यात्रा कर सकता है और सौर ऊर्जा की मदद से काम करता है. यह सिर्फ लैंडर के साथ संवाद कर सकता है.

Click here for Videographic Explanation of Chandrayaan 2 Mission

3 thoughts on “Chandrayaan 2: चंद्रयान 2 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान”

  1. Wow! This can be one particular of the most helpful blogs We’ve ever arrive across on this subject. Actually Magnificent. I am also an expert in this topic so I can understand your effort.

Comments are closed.